क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या….उग्र भीड़ ने फूंका आरोपी का घर, एसडीएम से मारपीट

खबर शेयर करें -

निर्मम तरीके से हुए दोहरे हत्याकांड के बाद छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बवाल हो गया। यहां कोतवाली में तैनात प्रधान आरक्षक तालिब की 32 वर्षीय पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। इस घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने हंगामा करते हुए आरोपी कुलदीप साहू के घर में आग लगा दी। एसडीएम जगन्नाथ वर्मा को अपनी जान बचाने के लिए दौड़ना पड़ा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

भीड़ ने पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट की और नेशनल हाईवे पर धरना देकर नारेबाजी की। इस हिंसक प्रदर्शन के चलते सूरजपुर में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं, जिससे क्षेत्र में पूर्ण तनाव व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी बल तैनात किया है। आरोपी कुलदीप साहू, जो एनएसयूआई का पूर्व महासचिव रह चुका है, आदतन अपराधी है।

पुलिस के अनुसार, पिछले रविवार को प्रधान आरक्षक तालिब और आरक्षक घनश्याम सोनवानी चौपाटी पर खड़े थे, तभी कुलदीप ने घनश्याम पर गर्म तेल फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले के बाद, कुलदीप ने तालिब के घर जाकर उनकी पत्नी और बेटी को अगवा किया और धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी, फिर शव को दो किलोमीटर दूर फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

पुलिस ने कुलदीप की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है, और उसका एक वाहन लटोरी के पास बरामद किया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी