उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

काल बनकर दौड़ा खनन का ट्रैक्टर!… दो सहेलियों की स्कूटी को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में खत्ता रोड पर शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खनन कार्य में लगे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार दो किशोरियों को टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय जूही की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी 17 वर्षीय सहेली दीपाली गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा...कार खाई में समाई, पांच की मौत की खबर

जानकारी के अनुसार, राजीव नगर निवासी जूही (15), पुत्री अन्नू और दीपाली (17), पुत्री पवन शनिवार शाम करीब 7 बजे स्कूटी से राजीव नगर से नगर चौक की ओर जा रही थीं। इसी दौरान खत्ता रोड पर पीछे से उसी दिशा में आ रहे खनन में लगे ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों किशोरियां सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों को धामी सरकार का तोहफा... फरवरी से दूध खरीद मूल्य में होगी बढ़ोतरी

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायल किशोरियों को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात जूही ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दीपाली की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में महाफेरबदल, अधिकारियों की कुर्सियां हिलीं

घटना की सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच के आधार पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में