उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

महिला की व्यथा ….पति कराना चाहता है अवैध काम, पुलिस से लगाई गुहार

खबर शेयर करें -

यूपी के जौनपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर अवैध कार्य कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

महिला ने एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा को दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि उसके बड़े पिता ने उसकी शादी अपने रिश्तेदार के बेटे से जबरदस्ती कर दी। शादी के बाद, उसका पति उसे लखनऊ ले गया और मैरेज लॉन में गैरकानूनी गतिविधियों के लिए दबाव डालने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

महिला ने बताया कि पति अवैध कारोबार में संलिप्त हैं और हाल ही में एक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े भी गए थे। महिला का कहना है कि पिछले सप्ताह उसके पति, जेठ और सास ने मिलकर उसके साथ अभद्रता की, मारपीट की और फिर उसे मुफ्तीगंज में उसके मामा के घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति, दो जेठ और अन्य चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी