उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी……फिर यहां छिप गया शातिर, ईनाम घोषित होने पर उठा लाई एसटीएफ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित अपराधी अक्षेश्वर तिवारी को गिरफ्तार किया है, जो नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामलों में शामिल था। यह गिरफ्तारी पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा ईनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

अक्षेश्वर तिवारी, जो बिहार के जनपद सिवान का निवासी है, लंबे समय से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ की रणनीति के तहत बिहार के सिवान क्षेत्र में कार्रवाई की गई। तिवारी पर रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है, जिसके चलते जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा...खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं ने घेरा SSP दफ्तर

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि तिवारी की गिरफ्तारी के लिए पिछले कई दिनों से प्रयास जारी थे। वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था, लेकिन अंततः उसकी लोकेशन बिहार में मिलने पर एक टीम को वहां भेजा गया। 25 सितंबर 2024 को उसे चैनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर रुद्रपुर कोतवाली लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रहस्यमयी मौत... नदी किनारे मिली BDC सदस्य की लाश, आखिर क्या हुआ था?

अक्षेश्वर तिवारी पर धारा 406 और 420 भा.द.वि. के तहत मुकदमा दर्ज है, और न्यायालय द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए स्थायी वारंट जारी किया गया था। उसके खिलाफ ठगी व धोखाधड़ी के कई मामले सीबीसीआईडी द्वारा जांच किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन खरीदी, नियम तोड़े और अब गई हाथ से... नैनीताल में 14 मामलों में बड़ा फैसला

इस कार्रवाई में एसटीएफ की टीम में उपनिरीक्षक बृजभूषण गुरुरानी, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश भगत, और मुख्य आरक्षी रियाज अख्तर सहित अन्य सदस्य शामिल थे। उत्तराखंड एसटीएफ का ईनामी अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान जारी रहेगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में