उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

तंत्र-मंत्र का जाल!…गड़े खजाने का लालच और हो गया ठगी का खेल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में साइबर और जालसाजी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोग ठगों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक बड़ा मामला देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र से सामने आया है। नथूवाला निवासी राजकुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि तीन आरोपियों ने तंत्र-मंत्र के नाम पर उसे फंसाकर लाखों रुपए हड़प लिए।

राजकुमार ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात हसीन राणा नामक व्यक्ति से हुई। हसीन ने दोस्ती बढ़ाकर राजकुमार की लक्सर, हरिद्वार स्थित जमीन की जानकारी जुटा ली। इसके बाद हसीन अपने साथियों वाजिद और जावेद के साथ राजकुमार के घर पहुंचा और वाजिद को सिद्ध तांत्रिक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

आरोप है कि वाजिद ने राजकुमार को बताया कि उनके घर के नीचे सोना और चांदी दबा है और खजाने के बारे में किसी को बताने पर परिवार को खतरा होगा। आरोपियों ने कमरे में चिराग जलाकर और कुछ चांदी के सिक्के दिखाकर राजकुमार को यकीन दिलाया कि जमीन के नीचे खजाना है। इसके बाद उन्होंने पूजा और तंत्र-मंत्र के नाम पर पैसे ऐठना शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

आरोपियों ने दबाव बनाकर राजकुमार की लक्सर स्थित सात बीघा जमीन 24 लाख रुपए में बेचवा दी और पूरा पैसा हड़प लिया। उसके बाद नथूवाला की जमीन भी साजिश के तहत बेचकर 61 लाख रुपए नकद ऐठ लिए। जब खरीदार जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे, तब राजकुमार को ठगी का एहसास हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि राजकुमार की शिकायत पर हसीन राणा, वाजिद और जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में