उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

जनता के द्वार पहुंची सरकार… 215 शिकायतों का मौके पर फटाफट समाधान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नैनीताल जिले के कोटाबाग विकासखंड की न्याय पंचायत बैलपड़ाव स्थित सिंचाई डाक बंगला परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनी गईं और पात्र लाभार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस पालिका अध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

शिविर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 215 से अधिक शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकांश का मौके पर ही समाधान कराया तथा शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण सिंचाई, जंगली जानवरों से फसल क्षति, विद्युत, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और भूमि संबंधी समस्याएं प्रमुख रहीं।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रशासन जनता के द्वार पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है। शिविर में आधार संबंधी समस्याओं पर कोटाबाग एवं बैलपड़ाव क्षेत्र में शीघ्र आधार केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए। भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक शनिवार को तहसील स्तर पर कार्रवाई करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

किसान सम्मान निधि से वंचित पात्र किसानों को तत्काल लाभ दिलाने, नहरों व गूलों की मरम्मत, फसल सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग, भू-कटाव रोकथाम, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती तथा विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से लगभग 500 लोगों ने सीधा लाभ लिया। स्वास्थ्य परीक्षण, कृषि यंत्र वितरण, आधार संशोधन, पेंशन, श्रमिक पंजीकरण, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सहायता सामग्री वितरण सहित अनेक सेवाएं मौके पर ही प्रदान की गईं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में