उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

दूध बेचने वाले पशुपालकों के चेहरे खिले!… बोनस वितरण में इन समितियों ने मारी बाजी

खबर शेयर करें -

लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। संघ की ओर से क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की दुग्ध खरीद के सापेक्ष बोनस मिलने से पशुपालकों में खुशी का माहौल है।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों को बोनस की धनराशि वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। उनकी मेहनत और सहयोग से ही दुग्ध संघ की गतिविधियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। संघ उत्पादकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं और आर्थिक लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा... कार पर पलटा ट्रक; मां-बेटे समेत चार की मौत

बोरा ने कहा कि बोनस वितरण पशुपालकों की मेहनत और योगदान का सम्मान है। इससे उन्हें दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। संघ का प्रयास है कि सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के साथ ही दुग्ध उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में मासूमियत से दरिंदगी... 6 साल की बच्ची के साथ 15 वर्षीय किशोर ने पार की सारी हदें!

कार्यक्रम में बिंदुखत्ता क्षेत्र की रावत नगर प्रथम, रावत नगर द्वितीय, रावत नगर तृतीय, खुरियाखत्ता तृतीय, चित्रकूट और तिवारी नगर समितियों में बोनस वितरित किया गया। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर संघ की ओर से समिति प्रगति विवरण भी प्रस्तुत किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 और एक अप्रैल 2026 से 30 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के माध्यम से समितियों की प्रगति और गतिविधियों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर फिर बड़ा प्रहार... रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया ये अधिकारी!

कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सहायक प्रबंधक (स्टोर) मोहन चंद जोशी, एफओ शांति कोरंगा, मार्ग प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, पूरन मिश्रा, गोपाल दत्त, मोनू कुमार सहित विभिन्न दुग्ध समितियों की प्रबंध कमेटियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में