उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जन मुद्दे डवलपमेंट देहरादून

हिलेगी धरती… पहले गूंजेगा चेतावनी का सायरन! ये तकनीक बचाएगी जान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अब भूकंप आने से पहले ही अलर्ट जारी कर दिया जाएगा। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) की पहल पर नैनीताल जिले के रामनगर में अत्याधुनिक भूकंपीय वेधशाला बनाई जा रही है, जो भूकंप से पहले धरती के भीतर हो रही गतिविधियों को पहचानकर सायरन के ज़रिए चेतावनी देगी।

इस वेधशाला के लिए रामनगर तहसील परिसर में 300 वर्ग फीट भूमि चिह्नित की जा चुकी है। पहले यह वेधशाला रामनगर महाविद्यालय परिसर में स्थापित करने की योजना थी, लेकिन वहां उपयुक्त भूमि न मिलने के कारण स्थान बदला गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि चुना गया स्थान सुविधाजनक और तकनीकी दृष्टि से उपयुक्त है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

यह वेधशाला न केवल भूकंप की तीव्रता और समय की जानकारी देगी, बल्कि अलर्ट सिस्टम के ज़रिए आसपास के इलाकों में लोगों को समय रहते सतर्क करेगी। यह प्रणाली भूकंपीय तरंगों को रिकॉर्ड कर अलर्ट सायरन बजाएगी, जिससे जान-माल की रक्षा संभव हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

रामनगर को यह वेधशाला इसलिए भी मिली है क्योंकि यह इलाका भूकंपीय फॉल्ट लाइन पर स्थित है। वर्ष 2020 में आईआईटी कानपुर की टीम ने नंदपुर गैबुआ क्षेत्र में सर्वे कर यह पाया था कि यहां 1505 में 7 से 8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, और भूगर्भीय आंकड़ों के अनुसार ऐसे क्षेत्रों में हर 500-600 साल में बड़े भूकंप की पुनरावृत्ति संभव होती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के तहत उत्तराखंड के आठ जिलों—हरिद्वार, टिहरी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और देहरादून—में ऐसे वेधशालाओं का निर्माण किया जाना है। रामनगर के अलावा रुड़की, देवप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ और चकराता में भी वेधशालाएं स्थापित की जाएंगी। यह आधुनिक तकनीक आधारित पहल उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में