उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे बागेश्वर हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर डोली धरती!… ये जिला रहा केंद्र, दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का रंग...बारिश के बाद शुरू हुई सीजन की पहली बर्फबारी

बागेश्वर के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप दोपहर 12:35:11 बजे दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन के भीतर करीब पांच किलोमीटर की गहराई में था। इसका केंद्र 29.984 अक्षांश उत्तर और 79.692 देशांतर पूर्व पर दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई कम होने के कारण आसपास के क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि विवाद से फर्जी प्रमाण-पत्र तक!... अब मौके की जांच के बिना नहीं बनेगी रिपोर्ट

भूकंप के झटके महसूस होते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट हो गया। जिला आपदा कंट्रोल रूम से जिले की सभी तहसीलों, पुलिस चौकियों और राजस्व उपनिरीक्षकों से स्थिति की जानकारी ली गई। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट...26 सितम्बर को इन जिलों में स्कूल बंद

प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचना देने को कहा गया है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में