उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून पर्व हिल दर्पण

भाईदूज पर छुट्टी मिलेगी या नहीं?… सरकार ने तोड़ी चुप्पी, वायरल आदेश पर दिया बड़ा बयान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाईदूज के अवसर पर 11 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का दावा करने वाला आदेश फर्जी निकला है। शासन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस आदेश को पूरी तरह निराधार बताते हुए स्पष्ट किया है कि भाईदूज के दिन अवकाश घोषित करने संबंधी कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेंद्र कुमार ने इस संबंध में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक को पत्र जारी किया है। इसमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से वायरल आदेश का खंडन करने के निर्देश दिए गए हैं।

शासन के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने 19 अक्टूबर को महानवमी के अवकाश के लिए जारी अधिसूचना में छेड़छाड़ कर 11 नवंबर को भाईदूज का अवकाश घोषित होने का फर्जी आदेश तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

सरकार ने इस आदेश को भ्रामक और पूरी तरह फर्जी करार दिया है। साथ ही इस तरह का फर्जी आदेश तैयार कर प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने की बात भी कही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में