उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

चुनावी मोर्चे पर उतरने से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल!… कई थानों के प्रभारी इधर से उधर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। जिलों से लेकर थाना-चौकियों तक लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून जिले में निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के 18 तबादले किए गए हैं। कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि कुछ पुलिस अधिकारियों को एसओजी और अन्य शाखाओं में जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कुंदन सिंह राणा को कोतवाली पटेलनगर, वीरेंद्र चंद्र रमोला को थाना रायपुर, मुकेश चौहान को थाना रायवाला और मनोहर भंडारी को प्रेमनगर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह नरेंद्र बिष्ट को थाना सहसपुर और शांति कुमार को थाना सेलाकुई की कमान सौंपी गई है। ये सभी निरीक्षक पहले पुलिस लाइन में तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में पाला, मैदानों में कोहरा... उत्तराखंड में मौसम लेने वाला है करवट

वहीं निरीक्षक बीएल भारती को चकराता से स्थानांतरित कर मसूरी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। राकेंद्र कठैत को एएचटीयू से नेहरू कॉलोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक रहे नरेश राठौर को पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान दिवस... CM धामी ने किए ये बड़े ऐलान

उपनिरीक्षकों के तबादलों में मोहन सिंह को रायवाला थानाध्यक्ष से एसएसआई डालनवाला, पीडी भट्ट को राजपुर थानाध्यक्ष से रानीपोखरी और मनोज नौटियाल को सहसपुर थानाध्यक्ष से बसंत विहार थानाध्यक्ष बनाया गया है। शैंकी कुमार को सेलाकुई थानाध्यक्ष से एसओजी प्रभारी देहात की जिम्मेदारी दी गई है। गिरीश नेगी को प्रेमनगर से एसएसआई सेलाकुई भेजा गया है।

इसके अलावा अमित शर्मा को बसंत विहार थानाध्यक्ष के पद से एसआईएस शाखा और संजीत कुमार को रायपुर थानाध्यक्ष से एसआईएस शाखा में स्थानांतरित किया गया है। वहीं कुलेन्द्र सिंह को एसएसआई डालनवाला से थानाध्यक्ष डालनवाला बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...धामी कैबिनेट ने लिए ये महत्वपूर्ण निर्णय

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए जिले में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और मजबूत करने की तैयारी है। एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना देरी किए नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में