उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

होटल के बंद कमरों में चल रहा था गंदा खेल!… पुलिस की छापेमारी में खुला देह व्यापार का राज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक होटल में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी कर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली थी कि सिडकुल क्षेत्र स्थित एक होटल में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री रेखा आर्या के पति ने खोले कई राज!... 210 करोड़ की संपत्ति के आरोपों से मचा हड़कंप, हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली। टीम ने मौके से देह व्यापार में संलिप्त पाए गए एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही होटल में मौजूद दो पीड़ित महिलाओं को भी सकुशल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हर बार मेयर की कुर्सी पर जमाता था धाक... इस बार पकड़ा गया तो नगर निगम में मच गया महाभारत!

कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपियों को सिडकुल थाने लाया गया। पुलिस बरामद महिलाओं से पूछताछ कर रही है और उनके बयान दर्ज कराने के साथ सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिलाओं को इस गतिविधि में कैसे शामिल किया गया और होटल में यह अवैध धंधा कब से संचालित हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में इंसानियत शर्मसार! ...8 महीने तक छिपी रही दरिंदगी, ऐसे खुला राज

एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला ने बताया कि सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी की थी। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो पीड़ित महिलाओं को बरामद किया गया है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में