उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!… 34 अफसरों की बदली जिम्मेदारी, कई जिलों में नए कप्तान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार रात जारी तबादला आदेश में 12 IAS और 17 IPS अधिकारियों सहित कुल 34 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।

इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों के सचिव बदले गए हैं। एलएल फैनई को दोबारा प्रमुख सचिव आबकारी बनाया गया है, जबकि दिलीप जावलकर से सचिव वित्त का प्रभार वापस लिया गया है। रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बृजेश कुमार संत से खनन और आबकारी विभाग लेकर उन्हें सचिव खेल बनाया गया है। डॉ. आर. राजेश कुमार को सचिव खनन एवं महानिदेशक खनन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकी शिक्षा और रंजना राजगुरु को सचिव नियोजन बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या हम अपने बच्चों को ऐसे बेड पर रखेंगे?...हल्द्वानी के STH में बदहाली देख भड़के DM!

अन्य तैनातियों में रीना जोशी को अपर सचिव श्रम, विनीत कुमार को अपर सचिव जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मनोज गोयल को अपर सचिव वित्त और मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गृह बनाया गया है। अभिनव शाह को अपर सचिव सहकारिता एवं निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी मिली है। PCS अधिकारी बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी और इलागिरि को आयुक्त नागरिक आपूर्ति बनाया गया है। सचिवालय सेवा में महिमा रौंकली को अपर सचिव वन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गीजर ठीक करने आया और अलमारी साफ कर गया!... हल्द्वानी में ऐसे खुली शातिर चोर की करतूत

पुलिस विभाग में भी बड़ा बदलाव करते हुए छह जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। अर्पण यदुवंशी को नैनीताल, मणिकांत मिश्रा को ऊधम सिंह नगर, देवेंद्र पींचा को पौड़ी गढ़वाल, सरिता डोभाल को टिहरी गढ़वाल, अमित श्रीवास्तव-2 को चमोली और जगदीश चंद्र को बागेश्वर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक, पंकज भट्ट को सेनानायक आईआरबी प्रथम और श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी की जिम्मेदारी दी गई है। अमित श्रीवास्तव-1 को एसपी अभिसूचना, अजय गणपति को सेनानायक एसडीआरएफ और सर्वेश पंवार को एसपी सुरक्षा बनाया गया है। वहीं जितेंद्र मेहरा और सुरजीत पंवार को पुलिस मुख्यालय में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान दिवस... CM धामी ने किए ये बड़े ऐलान

चुनाव से पहले हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश की नौकरशाही और पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। नई तैनातियों के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने पदों पर कार्यभार संभालना होगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में