उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई…..दिनदहाड़े इस बैंक में डाली ‌डकैती, यहां से पकड़ा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड एसटीएफ ने 20 साल से फरार एक कुख्यात इनामी डकैत को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। यह डकैत हरिद्वार के इलाहाबाद बैंक में 2004 में हुई डकैती का प्रमुख आरोपी था, जिसके खिलाफ 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

एसटीएफ की टीम ने अत्याधुनिक तकनीक और मैनुअल पुलिसिंग के संयोजन से यह बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 2004 में हरिद्वार स्थित इलाहाबाद बैंक में दिनदहाड़े डकैती की वारदात के बाद से आरोपी उदय उर्फ विक्रांत फरार था। इस डकैती में बदमाशों ने लगभग 9.61 लाख रुपये लूटे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बारिश का कहर!...8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 24 घंटे बेहद भारी

घटना के कुछ समय बाद पुलिस मुठभेड़ में गिरोह का सरगना टीपू यादव मारा गया, लेकिन उदय तब से फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश में लगातार प्रयास किए, लेकिन वह विभिन्न राज्यों में अपनी पहचान छिपाए रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा...बेकाबू कार गहरी खाई में गिरी; युवक की मौत

एसटीएफ की टीम ने उपनिरीक्षक विद्या दत्त जोशी के नेतृत्व में तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में दबिश दी और अथक प्रयासों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इस सफलता ने एक लंबे समय से चल रहे मामले को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में