उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

‘एक दिन सबको यहीं आना है…’ हाईकोर्ट की दो टूक टिप्पणी से मचा हड़कंप, सरकार को 2 महीने की मोहलत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पाइंस स्थित श्मशान घाट को मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग पर महत्वपूर्ण आदेश दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने राज्य सरकार को दो महीने के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए, ताकि बुजुर्ग और दिव्यांग लोग भी अपने परिजनों की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दे सकें।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं!...हल्द्वानी में बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता नैनीताल निवासी मनोज साह जगाती की ओर से अदालत को बताया गया कि जिलाधिकारी और कुमाऊं आयुक्त की संस्तुति के बाद मोटर मार्ग का सर्वे काफी पहले किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। मार्ग नहीं होने के कारण श्मशान घाट तक पहुंचने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  हर बार मेयर की कुर्सी पर जमाता था धाक... इस बार पकड़ा गया तो नगर निगम में मच गया महाभारत!

याचिका में श्मशान घाट पर बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि वहां पानी, बैठने की व्यवस्था और अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों जैसी आवश्यक सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में श्मशान घाट को मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ने के साथ ही वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।

वहीं, सुनवाई के दौरान वन विभाग की ओर से अदालत को बताया गया कि सड़क निर्माण से जुड़ा मामला केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के पास विचाराधीन है और अभी तक इसके लिए अनुमति नहीं मिल सकी है। इस पर खंडपीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन श्मशान घाट जाना ही है, इसलिए वहां पहुंचने के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। कोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार को दो महीने के भीतर सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में