उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया सस्पेंड

एसपी का बड़ा एक्शन…..दो दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड, ये है मामला

खबर शेयर करें -

ड्यूटी में लापरवाही पुलिस कर्मचारियों को भारी पड़ गई। शनिवार रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनगढ़िया गांव में एक बालक की मौत और 13 अन्य के घायल होने की घटना के बाद सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोहे के पाइप का हाईटेंशन तार से स्पर्श हो गया, जिससे करंट लगने से ट्रॉली में आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  10 लाख वोटों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी हलचल!...वोट रक्षक पोर्टल से मतदाताओं को जोड़ेगी पार्टी

सिद्धार्थनगर के एसपी प्राची सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही पाई। उन्होंने दो दरोगाओं समेत कुल सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही, उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर डीएम को पत्र भेजा, जिसमें कार्रवाई की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अर्धकुंभ में गंगा घाटों पर रहेगी AI की नजर!...82 लाख से लगेंगे हाईटेक कैमरे, चेहरे से भी होगी पहचान

मृतक बालक का नाम विष्णु था, जिसकी उम्र 11 साल थी। इस घटना में गांव के अन्य 13 बच्चे भी झुलस गए। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने मामले की जांच के आदेश दिए और सभी एसडीएम व सीओ को प्रतिमा विसर्जन के समय मौजूद रहने का निर्देश दिया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी
उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

*गोदाम में खेला जा रहा था गैस रिफलिंग का खेल, हुई यह कार्रवाई*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। अवैध गैस रिफलिंग पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बड़ी कार्रवाई की है। इससे गैस रिफलिंग करने वालों