उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

साइबर अपराधियों का दुस्साहस!… पुलिस टीम पर हमला, दरोगा को बोनट पर घसीटा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां साइबर अपराधियों को पकड़ने पहुंची हरियाणा पुलिस और स्थानीय पुलिस टीम पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान एक दरोगा को कार के बोनट पर कई किलोमीटर तक घसीटा गया और बाद में सड़क पर फेंक दिया गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

यह मामला  उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में दर्ज एक साइबर ठगी मामले की जांच करते हुए हरियाणा पुलिस की साइबर टीम दिनेशपुर पहुंची थी। जांच में साइबर अपराध के तार इस इलाके से जुड़े पाए गए थे। इसी आधार पर हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संदिग्धों के घर पर दबिश दी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

एफआईआर के अनुसार, हरियाणा पुलिस के एएसआई प्रेम कुमार अपनी टीम के साथ आरोपी भारत नामक युवक की तलाश में पहुंचे थे। पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ युवक मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि तभी एक कार वहां पहुंची, जिसमें आरोपी सवार थे। एएसआई प्रेम कुमार ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय तेज रफ्तार से दौड़ा दी। खुद को बचाने के लिए एएसआई वाहन के बोनट को पकड़कर लटक गए, लेकिन आरोपी लगातार गाड़ी भगाते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दरोगा को करीब चार से पांच किलोमीटर तक बोनट पर घसीटा गया। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकियां दीं। बाद में उन्हें चलती कार से नीचे फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

घायल पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

दिनेशपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बिष्ट ने बताया कि इस मामले में विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि साइबर अपराधियों का यह नेटवर्क संगठित और सक्रिय है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह हमला केवल एक पुलिसकर्मी पर नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। अब पूरे मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में