उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत

दुःखद….भाई-बहन पर ततैया का हमला, मासूम की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दुःखद घटना सामने आई है। उत्तरकाशी जिले के मांडिया गांव में स्कूल से घर लौट रहे भाई-बहन पर ततैयों ने बेतहाशा हमला कर दिया। इस दर्दनाक हमले में चार साल के रिहान की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन रिया (12) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल रिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमानी आफत!...बढ़ सकता है खतरा, इस जिले में आज स्कूल बंद

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि मांडिया गांव के निवासी राजकुमार ने अपने बेटे रिहान को स्कूल के पास अपनी बेटी रिया के साथ छोड़ने के बाद, दोनों बच्चों को घर लौटने के लिए छोड़ दिया था। रिया मांडिया के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रही है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों बच्चों के साथ यह घटना घटी, जब वे घर लौट रहे थे और एक पेड़ पर स्थित ततैयों के छत्ते को किसी ने छेड़ दिया। इसके परिणामस्वरूप ततैयों ने बच्चों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमानी आफत!...बढ़ सकता है खतरा, इस जिले में आज स्कूल बंद

हमले की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और परिजनों को सूचना दी। जल्द ही दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया। रिया की स्थिति अभी भी गंभीर है और उसका इलाज जारी है। इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमानी आफत!...बढ़ सकता है खतरा, इस जिले में आज स्कूल बंद
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में