उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

दूषित पानी पर हाईकोर्ट सख्त!… डीएम समेत ये अफसर फिर कोर्ट में तलब, जानें क्या कहा

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड हाईकोर्ट ने  ज्योलिकोट और आसपास के गांजा, वीरभट्टी, छीना, बेलुवाखान व सरियाताल क्षेत्रों में दूषित पेयजल से जलजनित बीमारियां फैलने के मामले मेंसख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने नैनीताल के जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जल संस्थान के महाप्रबंधक और पेयजल निगम के कुमाऊं मंडल के मुख्य अभियंता को 29 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई में भी व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित नौ सदस्यीय कमेटी से अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सीट को लेकर बढ़ी सियासी हलचल... नामांकन से मतदान तक सामने आया पूरा शेड्यूल

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने बताया कि मामले की जांच और समाधान के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में जल संस्थान, पेयजल निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व विशेषज्ञ शामिल हैं। सरकार के अनुसार कमेटी की पहली बैठक बुधवार को होगी। नैनीताल शहर से लिए गए 17 पानी के नमूनों की जांच में पानी मानकों के अनुरूप पाया गया, हालांकि कुछ जल स्रोतों में क्लोरीन की कमी मिली है। सरियाताल सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों के जल स्रोतों के नमूने भी लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव!... हरिद्वार से नैनीताल तक बदले कई अफसर

कोर्ट ने प्रशासन से यह भी जवाब मांगा कि क्षेत्र के ग्राम प्रधानों द्वारा पेयजल की गुणवत्ता को लेकर शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने समय रहते ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की। कोर्ट ने शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी अगली सुनवाई में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

मामले के अनुसार पिछले करीब तीन महीनों से क्षेत्र में डायरिया और पीलिया जैसी जलजनित बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं। याचिका में दो लोगों की मौत और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होने का उल्लेख किया गया है। बेलुवाखान निवासी अधिवक्ता रवि बिष्ट ने इस मामले को लेकर जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में संबंधित विभागों की कथित लापरवाही का मुद्दा उठाते हुए प्रभावित लोगों के नि:शुल्क उपचार और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई है। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 सितंबर की तारीख तय की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में