उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका!…कैंटीन संचालक की हत्या, भड़क उठा आक्रोश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हरिद्वार जिले के रुड़की में बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, हत्या से आक्रोशित लोगों ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर जोरदार हंगामा और घेराव किया।

दरअसल, पूरा मामला रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, ढंडेरा निवासी अमन शराब की कैंटीन संचालित करते थे। शुक्रवार देर रात वह कैंटीन बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर पर सियासी घमासान...भाजपा बोली- कांग्रेस फैला रही झूठ और भ्रम

फायरिंग में गोली लगने से अमन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, वारदात के बाद फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका।

यह भी पढ़ें 👉  गांव छोड़ने की जरूरत नहीं!... CM धामी का फोकस- गांव में रोजगार, हाथों में कारोबार

पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे पुरानी रंजिश से जोड़कर भी जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

अमन की हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का घेराव करते हुए हंगामा किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जल्द मामले का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश, बदहाल रास्ते और स्वास्थ्य सेवाओं की बेबसी... नवजात के बाद मां की भी मौत

फिलहाल पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में