उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में भूचाल!… 39 इंस्पेक्टरों के जिले बदले, देखिए पूरी लिस्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस महकमे में प्रशासनिक बदलाव शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में गढ़वाल परिक्षेत्र के सात जिलों में तैनात 39 पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने तबादलों के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में देहरादून और हरिद्वार के सबसे अधिक निरीक्षक शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक ही जिले में निर्धारित अवधि तक तैनात रहने वाले अधिकारियों को दूसरे जनपद में भेजा जाना है। इसी व्यवस्था के तहत वर्तमान तैनाती वाले जिले में चार साल की अवधि के दौरान तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इसका उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले 2.50 लाख रुपये लिए, फिर 6.50 लाख पर अड़े!... सीबीआई तक पहुंचा बैंक में रिश्वत का खेल

जारी सूची के अनुसार हरिद्वार से राम किशोर सकलानी को रुद्रप्रयाग, नरेंद्र सिंह बिष्ट को चमोली, मनीष उपाध्याय को टिहरी, मनोहर सिंह, शांति कुमार, कमल मोहन सिंह और वीरेंद्र चंद्र रमोला को देहरादून भेजा गया है। दिग्पाल कोहली और देवेंद्र सिंह रावत को उत्तरकाशी, गोविंद कुमार को रुद्रप्रयाग तथा प्रदीप बिष्ट को टिहरी में नई तैनाती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव से पहले भाजपा का मास्टरस्ट्रोक!... ब्लॉक प्रमुख समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बदला पाला

वहीं, देहरादून से संपूर्णानंद गैरोला, अरविंद कुमार और गजेंद्र बहुगुणा को पौड़ी, वीरेंद्र सिंह नेगी और खुशीराम पांडे को उत्तरकाशी, गिरीश चंद्र शर्मा को रुद्रप्रयाग तथा देवेंद्र सिंह चौहान और प्रदीप कुमार राणा को टिहरी भेजा गया है। कैलाश चंद्र भट्ट, पंकज देव रानी, राजेंद्र सिंह खलिया और प्रदीप सिंह रावत को हरिद्वार, जबकि हरिओम राज चौहान और कुलदीप रावत को चमोली स्थानांतरित किया गया है।

अन्य जिलों में भी तबादले किए गए हैं। उत्तरकाशी से बसंत पांडेय को टिहरी और मनोज असवाल को हरिद्वार भेजा गया है। चमोली से नरेंद्र सिंह को टिहरी और राकेश चंद्र भट्ट को हरिद्वार में तैनाती दी गई है। टिहरी से संजय मिश्रा और अजय कुमार जाटव को हरिद्वार, देवराज शर्मा को चमोली तथा प्रवीन्द्र सिंह रावत और प्रताप सिंह को रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कभी पहाड़ तो कभी खतरनाक रास्ते... 658 KM की रेस में साइकिलिस्टों का होगा असली इम्तिहान

इसी तरह रुद्रप्रयाग से सुरेश चन्द्र बलूनी को देहरादून और मनोज कुमार नेगी को उत्तरकाशी स्थानांतरित किया गया है। पौड़ी से सुधीर कुमार को चमोली, मोहम्मद अकरम अंसारी को उत्तरकाशी और नन्द किशोर भट्ट को हरिद्वार भेजा गया है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में