उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे शिक्षा हल्द्वानी हिल दर्पण

रूकेगी निजी स्कूलों की मनमानी… हर नियम का होगा रिकॉर्ड और रिपोर्ट!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निजी विद्यालयों द्वारा फीस, पाठ्यपुस्तक और यूनिफॉर्म संबंधी अनुचित व्यवहार की शिकायतों के बाद स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत शिक्षा एक परोपकारी गतिविधि है और इसे लाभ कमाने का साधन नहीं बनाया जा सकता। विद्यालय किसी विशेष दुकान या प्रकाशक से पुस्तक या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए छात्रों या अभिभावकों को बाध्य नहीं कर सकते; ऐसा करना अनुचित व्यापार व्यवहार माना जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

जिलाधिकारी ने कहा कि फीस वृद्धि पारदर्शी, औचित्यपूर्ण और अभिभावकों से संवाद के बाद ही होनी चाहिए। इसके अलावा, प्रवेश के समय बच्चों की आयु का विशेष ध्यान रखा जाएगा और कक्षा-1 में प्रवेश के लिए 01 अप्रैल को बच्चे की आयु 6 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। यूनिफॉर्म को इस तरह रखा जाएगा कि वह सामान्य बाजार में आसानी से उपलब्ध हो और बार-बार बदलाव न किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

पाठ्यपुस्तकों में एनसीईआरटी/एससीईआरटी या शासन द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम की पुस्तकों को प्राथमिकता दी जाएगी और किसी विशेष प्रकाशक या दुकान से खरीद के लिए दबाव पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। विद्यालय की कापियों या पुस्तकों में अपना लोगो नहीं लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

सभी निजी स्कूल अपने फीस स्ट्रक्चर, यूनिफॉर्म और पुस्तक सूची को नोटिस बोर्ड और यदि संभव हो तो वेबसाइट पर प्रकाशित करेंगे और कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि निजी विद्यालयों का निरीक्षण कर निरीक्षण रिपोर्ट अभिलेखीय साक्ष्यों सहित उन्हें प्रस्तुत की जाए।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में