उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

रुद्रप्रयाग में तनावपूर्ण हालात… गुरुद्वारे में घमासान, इंटरनेट सेवा भी हुई बाधित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में कर्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद के बाद शनिवार को नगरासू स्थित गुरुद्वारे में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और आईटीबीपी की टीमें मौके पर तैनात हैं। हालांकि, गुरुद्वारे में मौजूद निहंग बाहर आने को तैयार नहीं हैं, जिसके चलते गतिरोध बना हुआ है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं भी बाधित कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में तगड़ा एक्शन... बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ निहंगों ने गुरुद्वारे के सेवादार और एक बाबा के साथ कथित रूप से मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को कुछ समय तक बंधक बनाए रखा, जिसे बाद में छोड़ दिया गया।

घटना के बाद कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उनके हाथों में पत्थर थे, जिससे आसपास के लोगों में भय और तनाव का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में AI का बड़ा दुरुपयोग!...वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का फर्जी वीडियो बना कर किया वायरल

बताया जा रहा है कि निहंगों की नाराजगी कर्णप्रयाग में 16 जून को हुई घटना को लेकर थी। उनका आरोप है कि उस मामले में स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन ने कोई आपत्ति या विरोध दर्ज नहीं कराया। इसी असंतोष के चलते उन्होंने नगरासू गुरुद्वारे में विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं बारिश, कहीं सूखा!...उत्तराखंड में अगले 6 दिन मौसम करेगा बड़ा खेल

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि विरोध के दौरान गुरुद्वारे परिसर में लगे कुछ सूचना पट्टों को भी हटा दिया गया। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के प्रयास जारी हैं।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में