उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक विस्तार!… इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों की टीम का विस्तार करते हुए नए सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद इन नियुक्तियों की सूची जारी की गई है।

सूची के अनुसार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से साधना शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ में पौड़ी से अनु पंत और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में पौड़ी से अविनाश पोखरियाल को सह-संयोजक बनाया गया है। महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ में अल्मोड़ा से मोहिनी कनवाल और नैनीताल से पलक ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल के बंद कमरों में चल रहा था गंदा खेल!... पुलिस की छापेमारी में खुला देह व्यापार का राज

लघु उद्योग प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से अजीत नेगी, खेलकूद प्रकोष्ठ में पिथौरागढ़ से विपिन उपाध्याय और ऊधमसिंह नगर से गोविंद सिंह बिष्ट को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ में उत्तरकाशी से डॉ. विजय बडोनी को जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  देशभर में गूंजा धामी का नाम!... योगी के बाद बने नंबर-2 मुख्यमंत्री, 881 अंकों से मचाई हलचल

इसी तरह सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ में देहरादून ग्रामीण से ललित सिंह राणा और नैनीताल से धर्मेंद्र शर्मा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में चमोली से सोहन लाल खंडूड़ी, आर्थिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से महेश गुप्ता तथा दिव्यांग प्रकोष्ठ में पौड़ी से अपूर्व कुमार नौटियाल को सह-संयोजक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं!...हल्द्वानी में बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की ओर से नए सह-संयोजकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में