उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

बढ़ेगा पारा या झमाझम बारिश?…जानिए अगले दिनों का हाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम की स्थितियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते दिन में धूप तेज है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, सुबह और शाम का समय गुलाबी ठंड के साथ सुहावना बना हुआ है, जिससे लोग दिन के गुनगुने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

पर्वतीय इलाकों में धूप और बादलों के बीच खेल जारी है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि होली के बाद इन क्षेत्रों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है। देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 2–3 दिनों में राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1–2°C की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में स्कूलों को लेकर आया ये आदेश

मैदान क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है, जबकि पर्वतीय इलाकों में यह सामान्य से काफी अधिक रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे प्रदेश में छह मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सात मार्च से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क मौसम के कारण सामान्य तापमान में 6–7 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे ठंडी सुबहों के बीच धूप का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में