उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल

नैनीताल में जनता के द्वार पर तहलका!…107 समस्याओं का मिला फटाफट समाधान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार की जनता तक सीधी पहुंच और समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नैनीताल जिले में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत बहुद्देश्यीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान आगामी 45 दिनों तक ग्राम पंचायत एवं न्याय पंचायत स्तर पर चलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को कैंचीधाम तहसील की न्याय पंचायत गरमपानी में हुई। महिला सभागार खैरना में आयोजित शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने किया। शिविर में कुल 107 शिकायतें पंजीकृत की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया। जिन मामलों का तत्काल समाधान नहीं हो पाया, उन्हें संबंधित विभागों को निर्धारित समय में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

शिकायतों में मुख्य रूप से पेयजल, सड़क, विद्युत, सिंचाई और वन्यजीव संबंधी समस्याएं सामने आईं। ग्राम बजेड़ी निवासी सुरेश चंद जोशी ने झूलते विद्युत तारों की समस्या का समाधान तत्काल करने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर अतिरिक्त पोल लगाने के निर्देश दिए। हरोली-गैरखाल सड़क, मझेड़ा नहर और मोटर मार्ग पंगोट के निर्माण एवं मरम्मत के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

वन्यजीवों से फसल नुकसान की शिकायत पर जिलाधिकारी ने वन विभाग और उरेडा को सोलर फेंसिंग और पिंजड़े लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, शौचालय निर्माण, विश्राम गृह निर्माण, सड़क किनारे वाहनों और नालियों से होने वाले दुर्घटनाओं का समाधान, शिप्रा नदी में पत्थर-बोल्डर हटाने तथा प्राथमिक विद्यालय हरतपा के जीर्ण-शीर्ण भवन के नवीनीकरण के निर्देश भी जारी किए गए।

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आम जनता को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 59 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और निशुल्क दवा वितरण किया गया। आयुर्वेदिक विभाग ने 50 और होम्योपैथिक विभाग ने 46 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पशुपालन विभाग ने 21 पशुपालकों को लाभ पहुंचाया। बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, रोजगार विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान समेत अन्य विभागों ने भी अपने-अपने योजनाओं के तहत सेवाएं प्रदान कीं।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख अंकित शाह, सांसद प्रतिनिधि मदन मोहन कैड़ा, विधायक प्रतिनिधि रमेश सुयाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, उप जिला अधिकारी, परियोजना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में