उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

बहन से छेड़छाड़!… विरोध पर किशोर को मारी गोली; उत्तराखंड में सरेआम फायरिंग से सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके 16 वर्षीय भाई को गोली मार दी गई। गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

घटना बुधवार शाम करीब सात बजे हरिद्वार जिले के रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहनपुरा में देवी अहिल्याबाई होल्कर गेट के पास एक दुकान के सामने हुई। गोली किशोर के बाईं ओर कूल्हे में लगी। फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है तो आज ही जागिए!... 13 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा मौका

परिजन घायल किशोर को तत्काल रुड़की के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटनास्थल सिविल लाइंस कोतवाली से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा...उत्तराखंड में लोगों को निवेश के प्रति जागरूक करने पर फोकस

घायल किशोर के परिजनों का आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी गई थी, लेकिन उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस ने पहले मिली शिकायत को गंभीरता से लिया होता तो छेड़छाड़ और फायरिंग की घटना को टाला जा सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  30 सीटों की बस में 103 यात्री!...न परमिट, न टैक्स रसीद—फिर भी सड़कों पर दौड़ती रही

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मोहनपुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर पहले से तनाव बना हुआ था। बुधवार की घटना से एक रात पहले मंगलवार को भी इलाके में फायरिंग की आवाज सुनाई देने की बात सामने आई है। पुलिस अब पिछली घटनाओं और बुधवार को हुई फायरिंग के बीच संबंध की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में