उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

लाखों का पैकेज छोड़ UPSC में हासिल की 65वीं रैंक…अब हल्द्वानी की कमान संभालेंगी IAS आशिमा गोयल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की नवनियुक्त नगर आयुक्त आईएएस आशिमा गोयल ने कार्यभार संभालते ही शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का एजेंडा स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवरेज और कूड़ा निस्तारण जैसी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में रहेगा। साथ ही आम लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से हैवानियत!...पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नगर आयुक्त ने कहा कि हल्द्वानी तेजी से विकसित हो रहा है। बढ़ती आबादी और शहरी जरूरतों के अनुरूप नगर निगम की व्यवस्थाओं को भी मजबूत करना जरूरी है। उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सफाई व्यवस्था को शहर की प्रमुख चुनौतियों में शामिल बताते हुए इस पर गंभीरता से काम करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी!...उत्तराखंड में बारिश के साथ गिरेगी बर्फ, बढ़ेगी ठंड

आईएएस आशिमा गोयल वर्ष 2022 बैच की अधिकारी हैं। मूल रूप से हरियाणा के बल्लभगढ़ की रहने वाली आशिमा ने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक की पढ़ाई की है। उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र की नौकरी छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी की और यूपीएससी परीक्षा 2019 में दूसरे प्रयास में 65वीं रैंक हासिल की। शुरुआत में उन्हें केरल कैडर मिला था। वर्ष 2022 में आईएफएस अधिकारी राहुल मिश्रा से विवाह के बाद उनका कैडर उत्तराखंड स्थानांतरित हो गया। अब उन्हें हल्द्वानी नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में