उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर हिल दर्पण

रंजिश का बदला लेने के लिए पार की हैवानियत की हदें… महिला की हत्या कर फेंका शव

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में पुरानी रंजिश ने एक महिला की जान ले ली। रामनगर के किशनपुर छोई में 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल अपने पिता की पूर्व में हुई हत्या का बदला लेना चाहता था। इसी रंजिश में उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को वाहन से लाकर घटनास्थल के पास फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं... खाई में समाई बोलेरो, मां-बेटी समेत 3 की मौत

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को डायल 112 पर सूचना मिली कि किशनपुर छोई निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट के घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान विमला देवी पत्नी खिलाप सिंह बिष्ट के रूप में की। महिला के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान मिलने के बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए। मृतका के बेटे कुंदन सिंह बिष्ट की तहरीर पर हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस और एसओजी की अलग-अलग टीमें गठित कीं। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन संदिग्ध महिला के साथ मारपीट कर उसे जबरन ले जाते और बाद में वाहन से शव को घटनास्थल के पास फेंकते नजर आए। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम दर्शन की तमन्ना रह गई अधूरी... रास्ते में खाई में समाई कार, एक की गई जान

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल को गिरफ्तार किया। वहीं, उसके साथी सैरान और मो. अब्बूजर को रामनगर रेलवे मैदान के पास से उस समय पकड़ा गया, जब वे फरार होने की तैयारी में थे। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र क्रमशः 32, 21 और 22 वर्ष है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन डंडे, एक लोहे का पाना, एक पत्थर, वारदात में इस्तेमाल वाहन संख्या UK04 AN6012 और मृतका के पेटीकोट का नाड़ा बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन से बदलेगी पहाड़ की तस्वीर... धामी सरकार ने टिहरी के लिए बनाया बड़ा प्लान

यह कार्रवाई एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह और सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई। एसएसपी ने पुलिस टीम को दो हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में