उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

कांग्रेस नेता के रिश्तेदारों की दबंगई!…गाड़ी में डाल युवकों को ले गए फार्म हाउस, फिर बरसाए डंडे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि कांग्रेस नेता के भाई, भतीजों और बेटे ने दो युवकों का अपहरण कर उन्हें फार्म हाउस में ले जाकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, मारपीट के बाद पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर का है। यहां भूरारानी क्षेत्र में वाहन क्रॉस करने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया। वार्ड नंबर 32, दुर्गा कॉलोनी भूरारानी निवासी वीरू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की शाम करीब सात बजे भूरारानी रोड पर वाहन क्रॉस करने को लेकर उसकी राघव खेड़ा से कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर नवीन खेड़ा अपने बेटों विवेक खेड़ा और राघव खेड़ा समेत करीब 15 साथियों के साथ उसके घर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम लेने वाला है करवट!... इन जिलों में बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का अलर्ट

तहरीर के अनुसार, घर पर युवक के नहीं मिलने पर आरोपितों ने ठंडी सड़क से वीरू और उसके दोस्त को गाड़ियों में जबरन बैठा लिया। इसके बाद दोनों को हंस विहार स्थित फार्म हाउस में ले जाया गया, जहां लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, बेल्ट और धारदार हथियारों से उनकी पिटाई की गई। हमले में वीरू का सिर दो जगह से फट गया, जबकि उसके हाथ की एक अंगुली भी गंभीर रूप से कट गई।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी दफ्तरों में ‘कर्मचारियों की मौज’!...सीडीओ का छापा, 15 मिले गैरहाजिर

आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तो फार्म हाउस में ही डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने उसके सिर और अंगुली में टांके लगाए। इसके बाद दोनों युवकों को वापस उसी स्थान पर छोड़ दिया गया। जाते समय आरोपितों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन से बदलेगी पहाड़ की तस्वीर... धामी सरकार ने टिहरी के लिए बनाया बड़ा प्लान

पीड़ित ने नवीन खेड़ा, विवेक खेड़ा, राघव खेड़ा, मोंटी, रावत, पिंटू और कशिश खेड़ा समेत आठ अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपितों में कांग्रेस प्रदेश सचिव मोहन खेड़ा के भाई, भतीजे और बेटा शामिल बताए गए हैं।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में