उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

टल्ली पूर्व फौजी का तांडव… दरांती से पत्नी पर हमला, बेटे की भी अंगुली काटी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक खौ़फनाक वारदात सामने आई है। आरोप है कि नशे में धुत एक पूर्व फौजी ने अपनी पत्नी और बेटे पर हमला कर दिया। उसने दरांती से अपनी पत्नी पर हमला किया, और जब बेटा मां को बचाने आया, तो उसने ताबड़तोड़ हमला करते हुए बेटे की अंगुली काट दी।

पुलिस के अनुसार, बुखारी थाना क्षेत्र के नवाड़ सैलानी फतेहपुर मुखानी निवासी पूर्व फौजी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। पत्नी ने तहरीर में बताया कि 23 फरवरी की रात जब वह घर में सफाई कर रही थी, तभी उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा। वह कुछ समझ पाती, उससे पहले ही पति ने हाथ में दरांती ले कर उसके सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  आंधी-बारिश और ओलावृष्टि... मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

बेटा जब अपनी मां को बचाने दौड़ा, तो फौजी ने उस पर भी दरांती से हमला कर दिया, और उसकी अंगुली काट दी। दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। इसके बाद आरोपी ने गैस सिलेंडर खोलकर पूरे परिवार को जलाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी और बच्चों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण हटाने पर बवाल!...छत पर चढ़े युवकों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप

हंगामा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, और आरोपी ने मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पत्नी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में