महिलाओं की ताकत को सलाम… सीएम धामी ने किताब के जरिए कही यह बात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मोहनी रोड स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में लेखक वेणु अग्रहरा ढींगरा की पुस्तक लीडिंग लेडीज ऑफ इंडिया का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। साथ ही, साहित्य का समाज और संस्कृति में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान होता है। […]









