उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

भूकंप से कांपा उत्तराखंड!… बहुमंजिला भवन ढहे, कई लोगों का रेस्क्यू, प्रशासन सतर्क

खबर शेयर करें -
  • 80 स्थानों पर भूकंप मॉक ड्रिल: डिजिटल तकनीक के साथ तैयारी की बड़ी परीक्षा

उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में शनिवार को भूकंप के झटकों की सूचना आते ही प्रशासन तुरंत सतर्क मोड में आ गया। इसी के तहत आज प्रदेशभर में भूकंप से बचाव के लिए व्यापक मॉक ड्रिल शुरू की गई। पहाड़ से लेकर मैदान तक 80 से अधिक स्थानों पर यह अभ्यास एक साथ संचालित हो रहा है। इस बार ड्रिल की खास विशेषता डिजिटल ट्विन तकनीक है, जिसकी मदद से किसी स्थान या भवन की डिजिटल प्रति तैयार कर वास्तविक जैसी परिस्थिति में अभ्यास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

थराली, हरिद्वार और देहरादून में सुबह 10 बजे से ही विभिन्न टीमें सक्रिय हो गई थीं। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनसीसी, होमगार्ड्स और पीआरडी के जवान अलग-अलग स्थानों पर अपनी निर्धारित भूमिकाओं में जुटे रहे।

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीआरपीएफ, फायर सर्विस, पुलिस बल, आरटीओ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भारी वाहनों और उन्नत रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौजूद रहीं। सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पूरी तैयारी का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति इसे आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील बनाती है। ऐसे में समुदायों की क्षमता बढ़ाने, पूर्व तैयारी को मजबूत करने और आपातकालीन बलों की तत्परता परखने के लिए इस तरह की मॉक ड्रिल अत्यंत आवश्यक है। डिजिटल ट्विन तकनीक की मदद से बिना किसी जोखिम के भूकंप, बाढ़ या आग जैसी स्थितियों का आकलन और त्वरित प्रतिक्रिया रणनीतियों का अभ्यास संभव हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

ड्रिल में बहुमंजिला आवासीय इमारत के ढहने, अस्पताल के आंशिक क्षतिग्रस्त होने, स्कूल–कॉलेजों में बच्चों के फंसने जैसी संभावित स्थितियों को भी शामिल किया गया, जिनके आधार पर वास्तविक रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में