उत्तराखण्ड कुमाऊं रामनगर शिक्षा

युवाओं के भविष्य की परीक्षा…29 शहर बनेंगे परीक्षा केंद्र, बोर्ड ने तैयारी में झोंकी पूरी ताकत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली हैं। प्राथमिक शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होने वाली यह राज्यस्तरीय परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा संचालन को लेकर बोर्ड मुख्यालय के एनेक्सी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें 29 शहरों के नोडल अधिकारी और 151 परीक्षा केंद्रों के प्रभारी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। इस बार 40,571 अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या हो रही है, वे 20 और 21 नवंबर को अपने पहले परीक्षा शहर के नोडल केंद्र पर उपस्थित होकर समस्या का समाधान करा सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन पत्र, दो फोटो, वैध पहचान पत्र और शपथ पत्र साथ लाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा अपर सचिव बीएमएस रावत, उप सचिव सुषमा गौरव और शोधाधिकारी शैलेन्द्र जोशी ने की। अधिकारियों ने सभी केंद्रों में नकल-रोधी व्यवस्था और कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक का संचालन शोधाधिकारी जोशी ने किया।

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि परीक्षा के दिन हर केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और रियल-टाइम मॉनिटरिंग का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

हजारों युवाओं के कैरियर से जुड़ी इस प्रवेश परीक्षा के लिए परिषद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश पहले से पढ़ लें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में