उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण

किसान आत्महत्या केस में बड़ा एक्शन…12 पुलिसकर्मियों का तबादला, मची खलबली

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के काशीपुर निवासी किसान की आत्महत्या के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है। सरकार, शासन और पुलिस स्तर पर इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कई अहम फैसले किए गए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, वहीं लापरवाही […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

धामी कैबिनेट बैठक…उपनल कर्मियों को लेकर बड़ा फैसला

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिनमें उपनल कर्मियों से जुड़ा मामला प्रमुख रहा। कैबिनेट में इस विषय पर विस्तृत चर्चा के बाद उपनल कर्मियों के पक्ष में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में “समान कार्य, समान वेतन” […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल

अब बहाने नहीं, काम चाहिए… डीएम की अफसरों को सख्त हिदायत

भीमताल।  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला सैक्टर, राज्य सैक्टर, केन्द्र पोषित, बाह्य सहायतित और बीस सूत्री कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कर शत प्रतिशत धनराशि व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

आईजी कैंप के सामने हुई चोरी…हल्द्वानी में सीसीटीवी में कैद हुआ दुस्साहस

हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी की बढ़ती घटनाओं ने नागरिकों में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। गुरूवार को कोतवाली से कुछ ही कदम दूर बद्रीपुरा इलाके में एक घर में चोरी की वारदात सामने आई। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

दिल्ली ब्लास्ट का डर!…जाल में फंसा डॉक्टर, जानें पूरा मामला

उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ठग लोगों को फंसाने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के धुलकोट में एक निजी क्लिनिक के डॉक्टर साइबर ठगों का शिकार बने। ठगों ने डॉक्टर को डराया कि उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल दिल्ली […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड में जंगलों में आग… वायुसेना ने संभाला मोर्चा

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएं अब चिंताजनक रूप ले रही हैं। गर्मियों के बाद जाड़ों में भी जंगल धधकने लगे हैं। इसी कड़ी में चमोली जिले की फूलों की घाटी रेंज के जंगलों में लगी आग को बुझाने के प्रयासों में भारतीय वायु सेना सक्रिय हो गई है। ज्योतिर्मठ में तैनात हेलिकॉप्टर पिछले दो-तीन दिनों […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं डवलपमेंट हिल दर्पण

‘यहीं से शुरू हुई मेरी जनसेवा’…भावुक हुए सीएम धामी, विकास की झड़ी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा में विकास की बड़ी सौगात देते हुए 33 करोड़ 3 लाख 49 हजार रुपये की लागत से 9 महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मकर संक्रांति और घुघुतिया पर्व के पावन अवसर पर 11.27 करोड़ रुपये से निर्मित अत्याधुनिक महाराणा प्रताप बस स्टेशन का उद्घाटन […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी के पानी पर संकट!… फिल्टरेशन प्लांट पहुंचे आयुक्त, CCTV तक पर सख्ती

हल्द्वानी के कई इलाकों में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बुधवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गोला नदी से हल्द्वानी को आपूर्ति किए जा रहे मटमैले पानी की […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

दूध से रोजगार तक…मकर संक्रांति पर हल्द्वानी को बड़ी सौगात

नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की पहल पर हल्द्वानी के गैस गोदाम रोड स्थित 13वें आंचल मिल्क पार्लर का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। उत्तरायणी कौतिक मेला एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एवं हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट ने फीता काटकर पार्लर को जनता के लिए खोल दिया। […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं मौसम शिक्षा हिल दर्पण

उत्तराखंड…इस जिले में 3 दिन के लिए सभी स्कूल बंद

उत्तराखंड इस समय तेज शीतलहर की चपेट में है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है। ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर, नितिन सिंह भदौरिया ने 15 से 17 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी, शासकीय […]