उत्तराखण्ड गढ़वाल मौत हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड सनसनीखेज…होटल में मिले युवक-युवती के शव, जताई जा रही ये आशंका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। होटल के कमरे में युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

मामला हरिद्वार जिले के रूड़की क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार डबल फाटक स्थित आर्यन होटल में गुरुवार शाम एक युवक और युवती ने कमरा बुक कराया था। शुक्रवार सुबह होटल कर्मचारी कमरे की सफाई के लिए पहुंचा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। दोपहर 12 बजे चेकआउट का समय बीत जाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल प्रबंधन को संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल प्रबंधन की सहायता से दूसरी चाबी के जरिए कमरे का दरवाजा खोला। अंदर युवक और युवती अचेत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने तत्काल दोनों को जांच के लिए देखा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

प्रारंभिक जांच में कीटनाशक पदार्थ सेवन की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान सागर निवासी नाथुखेड़ी के रूप में हुई है, जबकि युवती लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और पारिवारिक असहमति के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

घटनास्थल से पुलिस ने कुछ अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं। मामले में सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में