उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

2027 की जंग का बिगुल… उत्तराखंड में बीजेपी ने अभी से शुरू की मास्टर प्लानिंग

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राजधानी में पार्टी के विधायकों और सांसदों के साथ एक अहम और लंबी बैठक की। निजी होटल में सुबह से शुरू हुई इस बैठक में संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान नितिन नवीन ने साफ निर्देश दिए कि भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है, जिसे और अधिक मजबूत करना जीत की कुंजी साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी सांसदों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में 100-100 बुद्धिजीवी लोगों की सूची तैयार करने को कहा है। इन बुद्धिजीवियों के माध्यम से सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने की योजना बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

बैठक में उन सीटों पर विशेष फोकस करने के निर्देश भी दिए गए, जहां पिछले चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इन क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और लगातार सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

इसके अलावा, बूथ प्रबंधन को और प्रभावी बनाने, नियमित बैठकों के आयोजन और लाभार्थियों से सीधे संवाद स्थापित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। नितिन नवीन ने जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में अधिक समय बिताने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और संगठन के प्रति विश्वास और मजबूत हो।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में