उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था संदिग्ध नेटवर्क!… STF ने ऐसे किया पूरे खेल का पर्दाफाश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड एसटीएफ और दून पुलिस ने जीएमएस रोड पर कमला पैलेस के पास एक कंपनी के कार्यालय में चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। जांच के दौरान यहां अवैध सिम बॉक्स के जरिए कॉल किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में कंपनी के मैनेजर लक्ष्मण प्रसाद और रीजनल मैनेजर जगमोहन सिंह रावत को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें!... 4 अक्टूबर तक बदले रहेंगे रूट, इन जगहों पर रोके जाएंगे वाहन

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 32 स्लॉट वाला सिम बॉक्स, 45 सिम कार्ड, लैपटॉप, दो राउटर और दो एटीएम कार्ड समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, दूरसंचार विभाग से मिले इनपुट के आधार पर देहरादून में संदिग्ध सिम बॉक्स के संचालन की जांच की जा रही थी। संबंधित मोबाइल नंबरों के खिलाफ चक्षु पोर्टल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिकायतें भी मिली थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला हादसा!...डंपर से टकराई नई स्कॉर्पियो, बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

तकनीकी जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद एसटीएफ ने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों के साथ कैरियर हाउस बिल्डिंग स्थित सिंह एसेट रिकॉन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (सार्स) के कार्यालय में छापेमारी की। यहां अवैध सिम बॉक्स के जरिए कॉल किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का बड़ा संदेश!... हल्द्वानी में नेताओं ने किया नमन, लिया संकल्प

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में