उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में चोरी का सुपर शॉक….ऐसे जाल में फंसा शातिर चोर गिरोह

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में स्थित राधिका ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी का नैनीताल पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार अभियुक्तों को नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा (जनपद चम्पावत) से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोना, चांदी और नकदी सहित लाखों रुपये का चोरी का माल बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित नवनीत शर्मा ने 21 दिसंबर 2025 को थाना मुखानी में तहरीर दी थी कि 19 दिसंबर की रात से 21 दिसंबर की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने पड़ोसी दुकान की दीवार तोड़कर उनकी दुकान से 20–25 किलो चांदी, 300–400 ग्राम सोने के आभूषण और 20-25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की। फुटेज में चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संदिग्ध रूप में नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

लगातार सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीमों ने 4 जनवरी 2026 की सुबह नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा क्षेत्र से चारों अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में नेपाल, मुंबई और झारखंड के रहने वाले शातिर चोर शामिल हैं, जिनमें से एक गैंग लीडर भी है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 54 ग्राम सोना (कीमत करीब 6.50 लाख रुपये) और 7.245 किलो चांदी (कीमत करीब 15.50 लाख रुपये) बरामद की। इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी कब्जे में लिया गया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह के सरगना के खिलाफ रांची और सूरत में चोरी के मामले दर्ज हैं। अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी विभिन्न राज्यों से जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

इस बड़ी सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें 2,500 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में