उत्तराखण्ड जन मुद्दे राष्ट्रीय हिल दर्पण

महंगाई का ‘सुपर शॉक’!…पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, जानें नए रेट

खबर शेयर करें -

सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम जनता को बड़ा झटका दिया है। कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हत्याकांड के आरोपियों और पुलिस में आमना-सामना... गोलियों की गूंज के बीच एक बदमाश घायल

नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, जयपुर और अहमदाबाद समेत कई शहरों में भी पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। लगातार बढ़ रही कीमतों से आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ऑयल सोमवार को करीब 98.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो पिछले दो सप्ताह का निचला स्तर है। माना जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है। हालांकि होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के कारण तेल आपूर्ति अब भी प्रभावित है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बिजली ने बढ़ाई चिंता!...उत्तराखंड में येलो अलर्ट, कई जिलों में तेज बौछारें

इससे पहले 23 मई को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। वहीं 15 मई को दोनों ईंधनों के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में टला बड़ा हादसा...वाहन के ब्रेक फेल होते ही मची चीख-पुकार

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में