उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड की राजनीति में हलचल…इन नेताओं ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर राजनीतिक दल चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर दलबदल का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को पूर्व पार्षद अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजपुर रोड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-65 के पूर्व पार्षद नरेश रावत और उनके सहयोगियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी नवागंतुकों का माल्यार्पण कर तथा पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में AI का बड़ा दुरुपयोग!...वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का फर्जी वीडियो बना कर किया वायरल

इस अवसर पर गणेश गोदियाल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के संघर्ष से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नरेश रावत और उनके साथियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि वे कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल...हेमकुंड साहिब झड़प पर सरकार का कड़ा संदेश

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सूरज रावत, नत्थी लाल डोरियल, नवीन पहाड़ी और जवाहर प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रांगड़ तथा अश्वनी बहुगुणा समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में