उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड की सियासत में हलचल…भाजपा ने एक झटके में घोषित की सातों मोर्चों की टीमें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा ने नए साल की शुरुआत के साथ ही संगठनात्मक स्तर पर बड़ी घोषणा करते हुए पार्टी के सभी सात मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणियों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश भर से पदाधिकारियों को इन टीमों में शामिल किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बलवीर घुनियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह राणा और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस गौड़ ने भी अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मंच पर नहीं पहुंचे राहुल गांधी...लेकिन फोन से चला दिया सियासी तीर

गौरतलब है कि भाजपा ने करीब दो महीने पहले सभी सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे, जिसके बाद से उनके संगठन विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन इन नियुक्तियों को बेहद अहम मान रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में