उत्तराखण्ड कुमाऊं पदोन्नति हल्द्वानी

कंधों पर सितारे, जिम्मेदारियां और बढ़ीं… फायर सर्विस के दो कर्मी पदोन्नत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी स्थित अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र में तैनात नैनीताल पुलिस फायर सर्विस के दो लीडिंग फायरमैन को पदोन्नति प्रदान की गई है। लीडिंग फायरमैन (LFM) मदन सिंह राणा एवं लीडिंग फायरमैन (LFM) सुशील कुमार को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

इस अवसर पर अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र हल्द्वानी में गरिमामय पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री गौरव किरार तथा अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी ने पदोन्नत कर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पदोन्नत कर्मियों को सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में