उत्तर प्रदेश क्राइम बागेश्व राष्ट्रीय सस्पेंड

एसएसपी का बड़ा एक्शन… ई-रिक्शा चालक की नहीं सुनने वाला कोतवाल भी निलंबित

खबर शेयर करें -

एसएसपी दफ्तर में आत्मदाह की कोशिश की घटना में एक और बड़ा एक्शन हुआ है। यूपी के बदायूं में हुई इस घटना के मामले में एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने अब सदर कोतवाल को भी निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि ई-रिक्शा चालक के साथ पूर्व में हुईं घटनाओं को कोतवाल ने हल्के में लिया। उसकी सुनवाई नहीं की गई। इसी कारण यह नौबत आई कि उसने खुद को आग लगा ली। इससे पहले एसएसपी ने पुलिसलाइन के गणना कार्यालय के मेजर को हटाने के साथ ही तीन सिपाहियों सोनू कुमार, अर्जुन सिंह व दक्ष चौधरी को निलंबित कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर कांपी धरती...ये जिला रहा केंद्र, लोगों में दहशत

एसएसपी ने बताया कि शहर के नई सराय मोहल्ले में रहने वाले गुलफाम ने बुधवार दोपहर ऑफिस परिसर में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली थी। इस मामले की जांच कराई तो सामने आया कि 25 दिसंबर को भी गुलफाम का उसके ससुरालियों से विवाद हुआ था। उसने आरोप लगाया था कि ससुरालियों ने उसे चाकू मारा है। मामले की शिकायत सदर कोतवाली में की थी लेकिन कोतवाल ने मामले को हल्के में लिया। इसके बाद 30 दिसंबर को पुन उसे बंधक बनाने की घटना हुई थी। ससुराल पक्ष का कहना था कि वो जबरन घर में घुस आया। उस वक्त भी कोतवाल ने गुलफाम की सलहज की ओर से एफआईआर लिख ली लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  10 लाख वोटों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी हलचल!...वोट रक्षक पोर्टल से मतदाताओं को जोड़ेगी पार्टी

बता दें कि बुधवार को शहर कोतवाली के नई सराय के रहने वाले ई-रिक्शा चालक गुलफाम ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर आत्मदाह करने का प्रयास किया था। गुलफाम ने जैसे ही आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया था। आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर बरेली के श्री राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज बरेली में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्धकुंभ में गंगा घाटों पर रहेगी AI की नजर!...82 लाख से लगेंगे हाईटेक कैमरे, चेहरे से भी होगी पहचान

गुलफाम के मामले में एसपी सिटी से जांच कराई व इसके बाद उनकी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसकी जांच एसपी सिटी के स्तर से हो रही है। कोतवाल की लापरवाही किस स्तर पर और रही, यह जांच एसपी देहात केके सरोज को सौंपी गई है। इधर, गुलफाम की हालत अभी भी गंभीर है। कहने को डॉक्टर उसके 50 प्रतिशत झुलसने की बात कह रहे हैं लेकिन बरेली में उसकी स्थिति गंभीर है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी