उत्तर प्रदेश क्राइम बागेश्व राष्ट्रीय सस्पेंड

एसपी का बड़ा एक्शन…. थानेदार समेत सात पुलिस कर्मी निलंबित

खबर शेयर करें -

पुलिस कर्मियों की चूक को गंभीरता से लेकर एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लालगंज में हुए पेट्रोल पंप लूटकांड में पुलिस की लापरवाही के कारण एसपी अभिनंदन ने मंगलवार की शाम थाने के प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

यह कार्रवाई ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने पर की गई। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आत्मा राम यादव, पीआरवी आरक्षी संतोष कुमार, उपनिरीक्षक केशनाथ राम, मुख्य आरक्षी संतोष चौधरी, आरक्षी बाबू लाल, मुख्य आरक्षी निलेश कुमार यादव और आरक्षी कुलदीप कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य हत्याकांड में बड़ा एक्शन...आरोपी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

एसपी ने बताया कि इस घटना के समय लालगंज थाने के थानेदार अवकाश पर थे और प्रभारी की जिम्मेदारी आत्मा राम यादव को सौंपी गई थी। घटना में सोमवार की भोर में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ज्ञान गंगा पेट्रोल पंप के कैश काउंटर से पांच लाख रुपये लूट लिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में संकट गहराया... सड़कें बंद, बाजारों में घुसा मलबा, चारधाम यात्रा थमी

लूट के बाद बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए थे, लेकिन 24 घंटे बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया था। इस लापरवाही के चलते एसपी ने तत्काल सख्त कार्रवाई की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी