उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल मौत हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में रफ्तार का कहर!…चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, 3 युवकों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हरिद्वार जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया गया है कि हादसा शुक्रवार 21 अगस्त की देर रात हुआ। चार मोटरसाइकिलें कांवड़ पटरी मार्ग से गुजर रही थीं, इसी दौरान उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आ सकते हैं PM मोदी!...मिलेगी बड़ी सौगात, तैयारियां तेज

सूचना मिलते ही पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी और रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि छह घायलों का उपचार शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के बाद बदली जाति! जांच में खुलासा... हल्द्वानी से SC प्रमाण पत्र हुआ निरस्त

हादसे में मृतकों की पहचान अयान (18) पुत्र शहजाद निवासी बिझोली, कोतवाली मंगलौर, राजू (24) पुत्र कदम सिंह और राजीव (18) पुत्र मोल्हड सिंह निवासी रहमतपुर, कोतवाली पिरान कलियर के रूप में हुई है। वहीं घायल आदित्य चंद्रा (25) पुत्र सुरेंद्र निवासी खंजरपुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स रेफर किया गया है। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चारों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर होने की बात सामने आई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा!...ब्लैकमेलिंग से आजिज नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

पुलिस ने तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में