उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

सोशल मीडिया विवाद ने फिर पकड़ा तूल… उर्मिला सनावर के खिलाफ नया केस, लगे ये गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और अभद्र टिप्पणियों के आरोपों को लेकर उर्मिला सनावर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। नेहरू कॉलोनी थाने में एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उर्मिला सनावर अपनी फेसबुक आईडी के जरिए उसके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और अभद्र बातें पोस्ट कर रही थीं। महिला का यह भी आरोप है कि उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा था।

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से महिला के खिलाफ लगातार ऐसी सामग्री प्रसारित की गई, जिससे उसे मानसिक रूप से परेशान होना पड़ा। पुलिस अब संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 7 दिन बारिश का ‘अलर्ट मोड’!... इन दो दिनों में रहें खास सतर्क, जानें अपने जिले का मौसम

उर्मिला सनावर के खिलाफ उत्तराखंड के अलग-अलग थानों में पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम की शिकायत पर भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा नेहरू कॉलोनी थाने में ही आरती गौड़ की शिकायत पर भी उर्मिला के खिलाफ मामला दर्ज है। आरती गौड़ ने आरोप लगाया था कि उनका मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाने के बाद उन्हें अज्ञात लोगों से धमकी भरे फोन आने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 2027 के रण से पहले बड़ा उलटफेर... ये चार पूर्व प्रत्याशी नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

उर्मिला सनावर नवंबर 2025 में उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार भी लगाई थी। सोशल मीडिया पर वह अपना नाम ‘एक्ट्रेस उर्मिला सुरेश राठौर’ लिखती हैं और खुद को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताती हैं।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर ऑडियो और वीडियो जारी करने के बाद भी उर्मिला सनावर चर्चा में रही थीं। उन्होंने कुछ सफेदपोश लोगों और राजनेताओं के मामले में शामिल होने का दावा किया था। उनके बयानों और आरोपों के बाद उत्तराखंड पुलिस की सात सदस्यीय एसआईटी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भी भेजा था।

यह भी पढ़ें 👉  पेंशन से इलाज तक...वरिष्ठ नागरिकों ने उठाए बड़े मुद्दे, विधानसभा में सरकार को घेरेंगे विधायक

जनवरी 2026 में देहरादून और हरिद्वार में उनसे कई घंटे पूछताछ की गई थी। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन में मौजूद रिकॉर्डिंग और अन्य तथ्यों को पुलिस को सौंपने की बात कही थी। अब नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज हुए नए मुकदमे के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है। पुलिस सोशल मीडिया पर की गई कथित पोस्ट और उनसे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में