उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे सोशल हल्द्वानी हिल दर्पण

ऑपरेशन मुक्ति… भिक्षावृत्ति में लिप्त इतने बच्चे चिन्हित, अब होगा ये काम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान के तहत, पुलिस ने 146 बच्चों को चिन्हित किया है, जो भिक्षावृत्ति में लिप्त थे। इस अभियान का उद्देश्य इन बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। अभियान की सफलता में एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के मार्गदर्शन और एसपी सिटी हल्द्वानी  प्रकाश चंद्र के निकट पर्यवेक्षण में ऑपरेशन मुक्ति टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी!...इस हालत में मिले युवक-युवतियां, अफरा-तफरी

यह अभियान 5 मार्च से 31 मार्च 2025 तक चलाया जा रहा है। ऑपरेशन मुक्ति टीम ने लगातार कार्यवाही करते हुए हल्द्वानी शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर बच्चों का सत्यापन और चिन्हीकरण किया। अब तक 146 बच्चों (72 बालक, 74 बालिका) को चिन्हित किया गया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  STF का ‘ऑपरेशन हथियार’!... फर्जी लाइसेंस रैकेट पर बड़ा वार, खुला बड़ा राज

चिन्हित बच्चों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और बच्चों को स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद इन बच्चों को स्थानीय स्कूलों में दाखिला भी दिलवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार में पति से मांगा तलाक...शादी की बात आते ही प्रेमी ने दिखाए तेवर

टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक मंजू ज्याला, उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी, उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कंबोज के नेतृत्व में अभियान की यह पहल बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

 

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में