उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी!…इस हालत में मिले युवक-युवतियां, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में कथित सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तिकोनिया क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर में छापा मारकर देह व्यापार से जुड़े एक कथित नेटवर्क का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर की मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा...बेकाबू कार गहरी खाई में गिरी; युवक की मौत

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्पा सेंटर में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए।

पूछताछ में कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें रोजगार और बेहतर आय का लालच देकर इस धंधे में शामिल किया गया। उन्होंने स्पा संचालक, मैनेजर और अन्य कर्मचारियों पर दबाव बनाकर देह व्यापार कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अधिकारी से मारपीट!...सरकारी कार्य में बाधा, कई लोगों पर मुकदमा, ये है मामला

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, नकदी और ग्राहकों के रिकॉर्ड से जुड़े रजिस्टर बरामद किए। सभी सामान को साक्ष्य के रूप में जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस ने स्पा सेंटर से छह महिलाओं को रेस्क्यू किया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नेपाल और अन्य क्षेत्रों की महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं। सभी महिलाओं की काउंसलिंग कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 48 घंटे ‘आफत’ का अलर्ट!... भारी बारिश के आसार, CM धामी के ये निर्देश

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामले की गहन जांच जारी है और फरार संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में