उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

उत्तराखंड… कुख्यात की पुलिस से मुठभेड़, दर्ज हैं इतने केस

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है।ऊधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देख कर भागने लगा।

पुलिस ने उसका पीछा किया, तो वह बाइक छोड़कर पास के गन्ने के खेत में घुस गया। इसके बाद उसने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  10 लाख वोटों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी हलचल!...वोट रक्षक पोर्टल से मतदाताओं को जोड़ेगी पार्टी

पुलिस की कार्रवाई में घायल बदमाश की पहचान बरेली के एक नामी स्मैक तस्कर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बरेली जिले में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में 15 केस दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलभट्टा थाने में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस का एक मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्धकुंभ में गंगा घाटों पर रहेगी AI की नजर!...82 लाख से लगेंगे हाईटेक कैमरे, चेहरे से भी होगी पहचान

इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जबकि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में